2025
संत पश्चिम की ओर जाते हैं
दिसंबर 2025 फ्रेंड


संत पश्चिम की ओर जाते हैंफ्रेंड, दिसंबर 2025, 26–28.

मासिक फ्रैंड संदेश, दिसंबर 2025

संत पश्चिम की ओर जाते हैं

ब्रिघम यंग देख रहा है कि लोग अधूरे नौवू मंदिर पर काम कर रहे हैं

जोसेफ स्मिथ के म्रुत्यु के बाद, ब्रिघम यंग और अन्य प्रेरितों ने गिरजे का मार्गदर्शन किया था। ब्रिघम जानता था कि संतों को नावू छोड़ना पड़ेगा क्योंकि वहां सुरक्षित नहीं था। ।लेकिन प्रभु चाहते थे कि वे पहले मंदिर का निर्माण पूरा कर लें।

ब्रिघम यंग लोगों का मंदिर में स्वागत करते हुए

जब मंदिर तैयार हुआ, तो हजारों संतों ने प्रभु के साथअनुबंध का पालन किया और परिवारों के रूप में मुहारबंध किए गए।

बर्फ के तूफान से गुजरते हुए संत

अब उनके पश्चिम की यात्रा शुरू करने का समय आ गया था। मौसम ठंडा था, और लोग बीमार और भूखे थे।

ठंड में परिवार दूसरों को भोजन और कंबल देने में मदद कर रहे हैं।

ब्राइघम ने मदद के लिए प्रार्थना की। प्रभु ने कहा कि उन्हें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए, और वह उन्हें आशीष देगा और उनकी मदद करेगा।

एक परिवार कब्र के पास घुटनों के बल झुकाते हुए ।

यात्रा अभी भी बहुत कठिन थी। कुछ लोगों की मृत्यु हो गई। लेकिन मंदिर के प्रति अपने अनुबंधों के कारण, संतों को पता था कि वे अपने परिवार के सदस्यों को फिर से देख पाएंगे।

ब्रिगहैम यंग हाथ गाड़ी में बैठकर सॉल्ट लेक वैली को उपर से देख रहे हैं।

1847 में पहले संत सॉल्ट लेक घाटी में पहुंचे थे। यहां वे शांति से प्रभु की आराधना और उनका कार्य कर सकते थे।

पृष्ठभूमि में ग्लोब के साथ मंदिरों और प्रचारको की छवियाँ

समय के साथ, ,और अधिक संत आए और उन्होंने और अधिक अधिक मंदिरों का निर्माण किया। प्रचारक ने यीशु मसीह का सुसमाचार सिखाने के लिए सारे संसार की यात्रा की। उद्धारकर्ता का गिरजा बढ़ता रहा, और हर जगह स्वर्गीय पिता की संतानों को आशीष देता रहा था।

रंगने का पृष्ठ

वह संसार की ज्योति, जीवन, और आशा है।

शिशु यीशु को चरनी में और एक भेड़ के साथ रंगने वाला पृष्ठ (कलरिंग पेज) PDF

कोरी एगबर्ट द्वारा चित्र

बड़े दिन पर आप यीशु मसीह को याद करने के लिए क्या करते हैं?