2025
पौरोहित्य पुन:स्थापित किया गया है
मार्च 2025


“पौरोहित्य पुन:स्थापित किया गया है,” फ्रेन्ड, मार्च 2025, 26-28।

मासिक फ्रेंड संदेश, मार्च 2025

पौरोहित्य पुन:स्थापित किया गया है

आप इस कहानी को जोसफ स्मिथ—इतिहास 1:66–73 और सिद्धांत और अनुबंध 27:12 में पढ़ सकते हैं।

जोसफ स्मिथ ओलिवर कॉउड्री से बात करते हुए कल्पना का बुलबुला मसीह को नफाइयों से मुलाकात करते हुए दिखाता है

जोसफ स्मिथ ने सोने की पट्टियां प्राप्त करने के बाद उनका अनुवाद करना आरंभ किया था। ओलिवर कॉउड्री ने लिखा जो उन्होंने कहा था। जब वे इस कार्य को कर रहे थे, तो उन्हें पता चला कि यीशु चाहता था कि सभी लोग बपतिस्मा लें।

जोसफ स्मिथ और ओलिवर कॉउड्री जंगल में प्रार्थना करते हुए

जोसफ और ओलिवर सोचते थे कि लोगों को बपतिस्मा देने का अधिकार किसके पास था। वे जंगल में गए और परमेश्वर से प्रार्थना की और पूछा।

स्वर्गदूत के हाथ जोसफ स्मिथ के सिर पर

जब वे प्रार्थना कर रहे थे तो स्वर्गदूत प्रकट हुआ। उसने कहा कि वह यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला है, जिसने बहुत पहले यीशु मसीह को बपतिस्मा दिया था। उसने जोसफ और ओलिवर को हारूनी पौरोहित्य दिया ताकि वे अन्य लोगों को बपतिस्मा दें। पौरोहित्य परमेश्वर की शक्ति है इसका उपयोग परमेश्वर की संतानों को आशीष देने के लिए किया जाता है।

जोसफ स्मिथ ओलिवर कॉउड्री को बपतिस्मा देते हुए

यूहन्ना ने जोसफ और ओलिवर को बपतिस्मा लेने को कहा। वे नदी में गए और एक दूसरे को बपतिस्मा दिया। जब वे पानी से बाहर आए तो वे पवित्र आत्मा से भर गए। वे बहुत खुश थे!

तीन स्वर्गदूत जोसफ स्मिथ के सिर पर हाथ रखे हुए

बाद में, अन्य स्वर्गदूत आए। यीशु के तीन प्रेरितों—पतरस, याकूब और यूहन्ना—ने जोसफ और ओलिवर को मेल्कीसेदेक पौरोहित्य दिया। अब जोसफ और ओलिवर अन्य लोगों को पवित्र आत्मा का उपहार दे सकते थे।

रंगने का पृष्ठ

यीशु को हृदय का गीत पसंद है।

संगीत चिन्हों के साथ हृदय

कोरी एगबर्ट द्वारा चित्र

जब आप यीशु मसीह के बारे में गीत गाते हैं तो कैसे महसूस करते हैं?