“यीशु ने एक-एक कर आशीष दी,” फ्रेंड, अक्टूबर 2024, 26–27।
मासिक फ्रैंड संदेश, अक्टूबर 2024
यीशु ने एक-एक कर आशीष दी
एंड्रयू बॉस्ले द्वारा चित्रण
भविष्यवक्ताओं ने नफाइयों को यीशु मसीह की मृत्यु के चिन्हों के बारे में सिखाया था। जब वह मरा, तो देश में तीन दिन तक अंधकार था। बाद में, लोगों ने स्वर्ग से स्वर्गीय पिता की आवाज सुनी।
स्वर्गीय पिता ने कहा था, “देखो मेरा प्रिय पुत्र” (3 नफी 11:7)। यीशु नफाइयों के सामने प्रकट हुआ वह पुनर्जीवित हुआ था! उसने नफाइयों को बहुत सी बातें सिखाई थी। उसने उनसे पश्चाताप करने और उसका अनुसरण करने को कहा था।
उसने लोगों से कहा कि जो बीमार थे उन्हें चंगाई दिलाने के लिए उसके पास लाएं। उसने उन्हें आशीष दी थी।
उसने उनके छोटे बच्चों को भी एक-एक कर आशीष दी थी। स्वर्गदूतों ने बच्चों को घेर लिया था।
रंगने का पृष्ठ
उद्धारकर्ता स्वर्गीय पिता के प्रत्येक बच्चे से प्रेम करता है।
एडम कोफोर्ड द्वारा चित्रण
आप स्वर्गीय पिता के प्रेम को कैसा महसूस करते हैं?
© 2024 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved. संयुक्त राज्य अमरीका में छपी। अंग्रेजी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19। Monthly Friend Message, October 2024 Hindi. 19291 294